गोविंदगढ़ में आदि गौड़ समाज ने किया पूजन-हवन, भगवान परशुराम की निकली शोभायात्रा: 551 दीपों से की महाआरती

May 3, 2025 - 14:09
May 3, 2025 - 14:23
 0
गोविंदगढ़ में आदि गौड़ समाज ने किया पूजन-हवन,  भगवान परशुराम की निकली शोभायात्रा:  551 दीपों से की महाआरती

गोविंदगढ़ में शनिवार को आदि गौड़ ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती उत्सव मनाया। समाज की धर्मशाला में सुबह से ही पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समाज के अध्यक्ष रोहताश द्विवेदी ने बताया कि दोपहर बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर सीकरी बाइपास रोड, थाना बाजार और मुख्य बाजारों से होते हुए कुंडे मंदिर स्थित आदिगौड़ धर्मशाला तक पहुंची।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ठंडाई से स्वागत किया गया। चौपड़ बाजार में इंदर चौरपुरिया ने दूध से स्वागत किया। श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल ने अल्पाहार और पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया।
आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंकज दीक्षित मुख्य अतिथि रहे। शोभायात्रा का समापन कुंडे पर भगवान परशुराम की 551 दीपों से महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
गोविंदगढ़ के अलावा रामगढ़, नौगांवा, अलवर, पहाड़ी, सीकरी और गोपालगढ़ से भी लोगों ने भाग लिया। समाज के युवाओं ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है