पूर्व मुख्यमंत्री राजे का सिरोही आगमन पर किया भाजपाईयों ने भव्य स्वागत

May 2, 2025 - 19:40
May 2, 2025 - 20:11
 0
पूर्व मुख्यमंत्री राजे का सिरोही आगमन पर किया भाजपाईयों ने भव्य स्वागत

सिरोही (रमेश सुथार)

 भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिरोही आगमन के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया की अगुवाई व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व  दुपट्टा पहनाकर गर्म जोशी से भव्य स्वागत सत्कार किया। उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने सभी कार्यकर्ताओं से सरलता व सादगी से मिली व कुशलक्षेम पूछी।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सिरोही जिले में आगमन पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिरोही मुख्यालय पर स्वामीनारायण मंदिर के सामने कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल के द्वारा सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही भाजपा पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राजे को सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेट की गई है इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्वागत सत्कार देखकर अभिभूत रही और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कुशक्षेम पूछी। उसके बाद कृष्णगंज मंडल के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राजे का कृष्णगंज बस स्टैंड पर भव्य स्वागत रखा गया। कृष्णगंज मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राजे को चुनरी ओढ़ाकर तलवार भेंट की गई है। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर उनका मन गदगद हो गया औऱ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी मंच पर पीठ थपथपाई और उन्होंने मंच से कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह प्यार देखकर मैं गदगद हुई और यहां से आगे जाने का मन नहीं कर रहा है। उसके बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक जगसी राम कोली, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, पूर्व उपमंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ सहित  भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................