अरावली की वादियों में पहाड़ी पर स्थित मनसा माता मे नव कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ

महिलाओं द्वारा निकाली गई विशाल कलश यात्रा

May 2, 2025 - 18:48
 0
अरावली की वादियों में पहाड़ी पर स्थित मनसा माता मे नव कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) मनसा माता प्रांगण स्थित सीताराम आश्रम में नव कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। यज्ञ का आयोजन नागा दुर्गादास महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और देवी माँ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कलश यात्रा सीताराम आश्रम से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः आश्रम में संपन्न हुई। यात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और लोक वाद्यों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से चल रही थीं, वहीं पुरुष भक्त भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
नागा दुर्गादास महाराज ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य ग्राम, समाज और राष्ट्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दी जाएंगी तथा संध्याकालीन भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा।
महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मनसा माता के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और धर्म लाभ लेने की अपील की है। रामावतार स्वामी ,बिजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, मदन, मनसा माता के पुजारी ललित शर्मा नेवरी, अनिल गोयल पचलंगी, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................