गुप्त वृंदावन धाम में पाटोत्सव की धूम:विशाल रथयात्रा, भक्तों ने खींचा कृष्ण बलराम का रथ

May 2, 2025 - 19:39
May 2, 2025 - 20:04
 0
गुप्त वृंदावन धाम में पाटोत्सव की धूम:विशाल रथयात्रा, भक्तों ने खींचा कृष्ण बलराम का रथ

जयपुर,राजस्थान 

जयपुर के हरे कृष्ण मार्ग, जगतपुरा स्थित गुप्त वृन्दावन धाम में 13 वां पाटोत्सव उत्सव मनाया जा रहा है। पांच दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार (2 मई) को जगतपुरा फ्लाई ओवर से गुप्त वृन्दावन धाम हरे कृष्ण मार्ग तक विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया। गुप्त वृंदावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि पाटोत्सव के तीसरे दिन रथयात्रा का आयोजन हो रहा है। इसमें जयपुर वासियों को सौभाग्य मिला है कि वे भगवान का रथ खींचकर आशीर्वाद प्राप्त कर सके। बहुत से भक्त इतने भाग्यशाली नहीं होते कि वे मंदिर आकर भगवान के दर्शन कर सकें। इसलिए साल में एक बार भगवान स्वयं अपने रथ पर निकलते है ताकि शहरवासी भगवान के दर्शन कर सके। इससे उनके आध्यात्मिक जीवन में भी उन्नति मिलती है। इसलिए जो भी इस रथ यात्रा में भाग ले रहे हैं वे भाग्यशाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। श्री कृष्ण बलराम की भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ स्वर्ण झाडू से मार्ग का शुद्धिकरण कर किया गया। इसके बाद भक्तों ने भगवान का रथ खींचा। इस दौरान भक्त हरे कृष्ण कीर्तन पर नृत्य करते हुए रथयात्रा में शामिल हुए। अक्षय तृतीया से शुरू होता है पाटोत्सव पाटोत्सव का शुभारंभ अक्षय तृतीया से होता है। यह उत्सव श्री कृष्ण बलराम विग्रहों की प्रतिष्ठा की स्मृति में मनाया जाता है। मंदिर में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्सव में पूरे जयपुर से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान मंदिर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पाटोत्सव के पांचवे दिन 4 मई को गुप्त वृन्दावन धाम इस्कान बेंगलुरु के चेयरमैन पद्मश्री मधु पंडित दास भक्तों को कृष्ण भक्ति का महत्व समझाएंगे। इसके बाद महाभिषेक और महा आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................