नवनियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का किया राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ ने स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लक्ष्मणगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा आज गुरुवार को ब्लाक लक्ष्मणगढ़ के नव नियुक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी चिरंजीलाल मीणा का स्वागत सम्मान किया गया। स्थानीय संघ प्रधान वीरेन्द्र कोठरी, सचिव जमालुद्दीन खां, सहायक सचिव मानसिंह सैनी, कोषाध्यक्ष रामधन मीणा द्वारा स्कार्फ,साफा व मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यालय के मोहन लाल आरपी लवकेश एओ, शेर सिंह एओ , मंगलेश जैमन एएओ , शत्रुघ्न सिंह, मनोज कुमार शर्मा, बृजमोहन, रोहित, पुनित, दिनेश , गोरी शंकर व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद दिया उन्होंने स्काउट गाइड गतिविधियों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। स्थानीय संघ के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

