अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र में गो तस्करी चरम पर

Jul 14, 2025 - 13:29
 0
अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र में गो तस्करी चरम पर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) समीपवर्ती पुलिस थाना बहतु कला (धोलागढ़) क्षेत्र के गांव बिदरका में स्कूल के पीछे गौ रक्षको के भय के कारण तस्कर गोवंश को घायल अवस्था में स्कूल रोड पर डाल कर भाग गए । गो प्रधान एवं गो उप प्रधान दुष्यंत कुमार शर्मा एवं रविंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिसकी सूचना गांव के गौरक्षक राज ने गो सांसद केदार नाथ शर्मा को दी  गो सांसद ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद हरकत में आई। मौके पर पुलिस भिजवाया ।वहाँ पर पहले से तैनात गो रक्षक राज की टीम एवं  डॉ 'अजय कुमार मीणा ने मौके पर घायल अवस्था में पड़े गोवंश का उपचार किया । उपचार के बाद  हालत गंभीर होने से गोवंश को मौजूद गांव के सदस्य जगराम, प्रकाश , हजारीलाल मीणा, छोटेलाल मीणा, सीतू एवं अन्य सदस्यों की सहायता तथा पुलिस के सहयोग से गोवंश को राजगढ़ भोरंगी गौशाला पहुंचाया गया। बीती रात्रि को उपचाराधीन गौवंश की मृत्यु हो गई ।थाना अधिकारी संजय शर्मा के निर्देशन में हैड कांस्टेबल लोकेश शर्मा , बाबु लाल  एवं सुरेश मय जाप्ता  मौके पर पहुंचे । पुलिस द्वारा अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गो सांसद केदारनाथ शर्मा ने बताया कि बी एन एस 325 एवं गोवंश अधिनियम 1995 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होना चाहिए था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................