यज्ञ से होता है पर्यावरण शुद्ध। शत चण्डी महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ यजमानों ने डाली आहुतियां

Apr 30, 2024 - 18:34
 0
यज्ञ से होता है पर्यावरण शुद्ध। शत चण्डी महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ यजमानों ने डाली आहुतियां

सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए चल रहे पंचम शतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा के आयोजन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सरपंच नरसी राम मीणा व उपाध्यक्ष रामकरण सैनी ने बताया कि चौथ माता मंदिर परिसर के पास बनी यज्ञशाला की यज्ञवेदी में नीमला गांव के यज्ञाचार्य पं विष्णु दत्त शास्त्री के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ शत चण्डी महायज्ञ का कार्यक्रम प्रति दिन सुचारू रूप से करवाया जा रहा है। यज्ञाचार्य पं विष्णु दत्त शास्त्री ने यजमानों को प्रवचन देते हुए कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से पर्यावरण शुद्ध होने के साथ ही मानव की मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं क्षेत्र की उन्नति होती है और यज्ञ जैसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मानव को धन वैभव ऐश्वर्य मोक्ष और ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदी में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई। इस दौरान यजमानों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदी में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां डालकर चौथ माता से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की गई। वही यहां चल रही श्री राम कथा के आयोजन में मथुरा वृन्दावन की कथा व्यास आरती किशोरी ने राम कथा में प्रवचन देते हुए पतिव्रत धर्म सहित राम कथा से जुड़ी कई धार्मिक कथाएं सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला को सीता की तरह पवित्र एवं चरित्रवान होना चाहिए वही पुरुष को भी महाराज दशरथ व राम की तरह पवित्र और चरित्रवान होना चाहिए उन्होंने कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को राम वनवास की कथा का प्रसंग सुनाया। वही यज्ञ एवं कथा के मौके पर रात्रि के समय रामचरितमानस कला मंडल सकट के तत्वाधान में चल रही राम लीला में कलाकारों के द्वारा दशरथ मरण व राम भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। चौथ माता मंदिर के पुजारी शरद पाराशर ने बताया कि इस मौके पर चौथ माता मंदिर में विराजित चौथ माता संतोषी माता गणेश जी शिव जी हनुमान जी व भैरू बाबा की प्रतिमाओं की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक झांकी सजाई गई। सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने बताया कि यज्ञ व कथा का समापन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ 3 मई को होगा। इस मौके प्रधान कुंडी के मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद मीणा, मदन लाल सैनी, महेश जैमन, सीताराम चौबे, जयकिशन मीणा, विनोद पांचाल, राजेंद्र मीणा एवं रामकथा के मुख्य यजमान रामचंद्र मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................