सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, चारों तरफ हर हर महादेव की गूंज

Jul 14, 2025 - 13:28
 0
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, चारों तरफ हर हर महादेव की गूंज

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन )सावन का महीना शुरू हो गया है। सावन माह का पहला सोमवार आज पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था की अद्भुत छटा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों की गूंज सुनाई दी।  कांवड़ियों के समूह गंगा जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों को अपने अपने गंतव्य कीओर कस्बे से होकर बढ़ रहे हैं। 
सुबह -4 बजे से ही शिव भक्त मंदिरों की कतारों में लग गए। शिव भजन में लीन होकर भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे थे। भक्तों की लाइन शिव मंदिरों में देखी गई।बावड़ी वाले शिव मंदिर पाराशर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर तहसील शिव मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग कतारें देखी गई । छोटे बच्चों के द्वारा भी परिवार जनों ने शंकर भोले का जलाभिषेक मंदिरों में कराया।।
इसबार सावन पूरे 30 दिनों का है और इसमें 5 सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार होने की वजह से आज का दिन विशेष माना जा रहा है। मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं ।और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
सावन की इस पवित्र शुरुआत ने एक धार्मिक उत्सव का माहौल पैदा कर दिया है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सभी शिवभक्ति में डूबे नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि शिव की भक्ति का यह उत्सव आने वाले चार सोमवारों तक इसी भव्यता से चलता रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................