एक साल से फरार वांछित 5-5 हजार रुपये के चार आरोपी लूट के माममे मे गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक साल से फरार वांछित 5-5 हजार रुपये के चार आरोपी बापर्दा गिरफ्तार किए है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 13 अगस्त 2024 को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था कि 12 अगस्त 2024 को आरोपियों द्वारा उसे कार सहित अपहरण करके हाथ का ब्रासलेट लूट लिया। वही आरोपियों ने परिवादी के खाते से 31 हजार रुपये फ़ोन पे से डलवा लिए एवं उसकी पत्नी के मोबाईल पर फोन करके जान से मारने की धमकी देकर बीस हजार रुपये की मांग की और आरोपी से मोबाईल छीनकर कलसाडा, मालाखेड़ा के पास छोड़कर फरार हो गए।इस पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई। गठित टीम ने तकनीकी सहायता लेकर आसूचना संकलित कर लूट की वारदात देने वाले करीब 1 साल से फरार वांछित पांच-पांच हजार रुपये के चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।