राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया
अलवर :- राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, हल्दीना अलवर में मुख्य अतिथि मेघन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री अखिल भारतीय विज्ञान परिषद, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर लोकेश शर्मा राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर, डॉ. के के गुप्ता व विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रोफेसर शील सिंधु पांडये की अध्यक्षता में वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया गया । मुख्य अतिथि मेघन्द्र शर्मा ने भारतीय प्राचीन संस्कृति में वनों के महत्व पर विचार व्यक्त किए । विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर लोकेश शर्मा व डॉ. के के गुप्ता ने मेडिसन प्लांट के महत्व व विश्वविद्यालय में मेडिसन प्लान्ट लगाने का आव्हान किया । कुलपति प्रोफेसर शील सिंधु पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय में 1100 पेड़ लगाएं जाएंगे । कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य डॉ. प्रेम सिंह ने किया । कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक गोपाल कालरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशुतोष, विधि सहायक नीलेश पाण्डेय, संकाय सदस्य डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. प्रताप सिंह, शंकर लाल वशिष्ठ, रविंद्र सिंह व अन्य समस्त स्टॉफ व विद्यार्थी भावना जैमन, कीर्ति, टीना यादव, अवनीत कुमार, आँचल, मनोज, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत ने कुलसचिव लोकेश कुमार मीणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।