अवैध बजरी माफियाओं पर पुलिस का बड़ा वार, लूणी नदी में दबिश, तीन माफिया गिरफ्तार, कई वाहन जब्त

Aug 9, 2025 - 10:03
 0
अवैध बजरी माफियाओं पर पुलिस का बड़ा वार, लूणी नदी में दबिश, तीन माफिया गिरफ्तार, कई वाहन जब्त

बालोतरा (बरकत खा) :  सिणधरी क्षेत्र में चल रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक कदम उठाया। लूणी नदी में चल रहे अवैध खनन और बजरी परिवहन की सूचना पर सिणधरी थानाधिकारी देव किशन राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर ही दो बजरी माफिया को गिरफ्तार कर लिया।

इनके कब्जे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर जब्त किया गया, जो अवैध रूप से बजरी ढो रहे थे। इसके साथ ही बिना नंबर के चार डंपरों को भी पुलिस ने मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बजरी चोरी और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था, बल्कि लूणी नदी का प्राकृतिक संतुलन भी बिगड़ रहा था। थानाधिकारी देव किशन राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में बजरी माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................