कार की टक्कर से मोपेड सवार गंभीर घायल वाहन जप्त
राजगढ़ (अनिल गुप्ता) राजगढ़ -अलवर सड़क मार्ग के मध्य अलेई मोड़ के पास मंगलवार की सायं कार की टक्कर से एक मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। जबकि कार पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ है, कयास लगाए जा रहे है कि उक्त कार किसी अधिकारी या विभाग के पास तो नही लगी हुई है। जानकारी के अनुसार बांदीकुई के गुल्लाणा की थड़ी जयराम सैनी (45) पुत्र श्रवण सैनी बुधवार को मोपेड पर सवार होकर अलवर से वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में अलेई मोड़ के पास एक चालक ने लापरवाही से कार चला कर मोपेड को टक्कर मारी दी। जिससे उसके पिताजी जयराम सैनी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।


