शिव महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन से धर्ममय हुआ बनी का बास, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Aug 18, 2026 - 17:02
 0
शिव महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन से धर्ममय हुआ बनी का बास, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

सकट/ अलवर। कस्बे के समीपी गांव बनी का बास स्थित जोहड़ वाले बालाजी मंदिर में सावन मास के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक शिव महारुद्राभिषेक, हवन यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और विशाल प्रसादी (भंडारा) का आयोजन हुआ।

ध्वज यात्रा और संगीतमयी सुंदरकांड पाठ

ग्रामीण रामनिवास बनी व मोती लाल गुर्जर ने बताया कि मुख्य अनुष्ठान से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा 'आसन की डुंगरी' स्थित ख़ाक नाथ बाबा मंदिर से डीजे की मधुर स्वर लहरियों के साथ भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण पहुँचकर ध्वज स्थापित किया गया और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का वाचन किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

मंत्रोच्चार के साथ दी आहुतियां

हवन-पूजन का कार्यक्रम पं. जगदीश जैमन के आचार्यत्व में विधिवत सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने शुद्ध देशी गाय के घी एवं हवन सामग्री से यज्ञ में आहुतियां डालकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मनमोहक झांकी व पंगत प्रसादी

इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री गणेश, हनुमान जी एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का अलौकिक शृंगार कर सुगंधित फूलों से मनमोहक झांकी सजाई गई। महाआरती के पश्चात पंगत में बैठाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

​कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच मोती लाल मीणा, फूल चंद सैनी, बद्री प्रसाद, घासी राम गुर्जर, रामकिशन बनी, बाबूलाल, रामनिवास, मोती लाल, लल्लू राम, छुट्टन लाल, नरसी, लालजी, मुकेश, हज़ारी, जगदीश, अर्जुन, बुद्धा राम, मोहरपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................