कंटेनर और ट्रेवलर में भीषण भिड़ंत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर जारी एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Aug 20, 2025 - 14:19
Aug 20, 2025 - 14:58
 0
कंटेनर और ट्रेवलर में भीषण भिड़ंत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर जारी एक दर्जन से अधिक लोग घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  अलवर जिले के पिनान के पास दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर एक बस पीछे से कंटेनर में घुस गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं बस में सवार 23 लोग घायल हो गए। घायलों को पिनान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर से दिल्ली जाते समय दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर पिनान के पास बुधवार सुबह करीब 5 भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें सवारियों से भरी AC कोच बस पीछे से कंटेनर में घुस गई। जिससे बस के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं बस के 23 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को रैणी के पास पिनान अस्पातल में भर्ती कराया गया।

पिनान अस्पातल में घायलों का इलाज जारी है। बस के करीब 15 जने घायल हुए हैं।
पिनान अस्पातल में घायलों का इलाज जारी है। बस के करीब 15 जने घायल हुए हैं।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार बस ने पीछे से कंटेनर में टक्कर दी है। कुल 23 घायलों में 6 जोधपुर, 5 पाली, 4 जालोर, दो दिल्ली, 4 किशनगढ़ के हैं। ब्यावर व उत्तराखंड के भी हैं।

23 जने घायल, परिवार के लोग भी आए - अभी तक बस के ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। बाकी 23 घायलों में से 10 से अधिक संवारी के फैक्चर हैं। ये सवारी बस थी। जिसमें पाली, जोधपुर, ब्यावर, किशनगढ़, जालोर के यात्री थे। बस एजेंसी के मालिक से संपर्क किया गया है। वहीं घायलों के परिजन भी अपनों से मिलने के लिए चल दिए हैं।

ये कंटेनर है जिसके पीछे से बस ने टक्कर मारी है।
ये कंटेनर है जिसके पीछे से बस ने टक्कर मारी है।

ये हैं घायल - उर्वसी पुत्री प्रवीण 23 वर्ष दिल्ली, विश्वकर्मा पुत्र कन्हैयालाल निवासी दिल्ली, बाबूलाल पुत्र पून्यसाराम निवासी जोधपुर, विजय 50 साल पाली, पूर्विका 23 साल पाली, अभिजीत 30 साल जोधपुर, विनय 20 साल जोधुपर, मनोज राणा 26 साल फिरोजाबाद, नरेश 50 साल, भरत चौधरी 34 साल निवासी ब्यावर, सूरजा राम पुत्र गमनाराम 40 साल निवासी किशनगढ़, अजय कुमार पु9 चतर 30 साल निवासी किशनगढ़, मुकेश पुत्र दिनेश 30 साल निवासी उत्तराखंड, रामलाल पुत्र घीसाराम 30 सल निवासी पाली, अभिजीत 30 साल निवासी जोधपुर, कालू मुकेश 30 साल निवासी पाली, श्रेयांशी शर्मा पुत्री कमल शर्मा 7 साल निवासी जोधपुर, निकेश चदं 26 साल निवासी पिथोरागढ़, फूलारा पत्नी सूजाराम 35 साल निवासी जालोर, सूजाराम पुत्र रामनारायण 40 साल निवासी जालौर, हर्ष सोलंकी 24 साल निवासी पाली व अभिषेक 30 साल निवासी जोधपुर घायल हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................