गोठ की चौकी से भूरासिद्ध बाबा के स्थान तक क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण हेतु सांसद को लिखा पत्र
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) गोठ की चौकी से भूरासिद्ध बाबा स्थान पहाड़ तक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क आसपास के ग्रामीणों के आह्वान पर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से भाजपा नेता विजय समर्थ लाल मीणा ने अलवर संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर पत्र सौंप उक्त सड़क को राजस्थान सरकार से स्वीकृत कराने का आग्रह किया!