माली बास मे स्कूली विद्यार्थियों को भेंट किए मौजें व जूते
सकट (अलवर) क्षेत्र की राजपुर बड़ा ग्राम पंचायत के माली बास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सर्व समाज हेल्प टीम समिति राजगढ़ एवं महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक उत्थान सेवा समिति राजपुर बड़ा के द्वारा सदीं के मौसम से बचाव के करने के लिए विधालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं को मौजें व जुते वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को जूते व मौजे पहनाए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर पीईओ प्यारेलाल, प्रधानाध्यापक परशुराम, महेंद्र कसाना, भागचंद सैनी, शैतान भांकरी,प्रमोद सैनी, सुनील भाकरी , विश्राम सैनी, पंकज सैनी रत्तीराम सैनी,हरीराम , किशोरी लाल सैनी,प्यारेलाल सैनी, राधेश्याम, हिरालाल, आनंदी लाल सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा।

