दीपिका बनी राजस्थान अंडर-19 छात्रा वर्ग स्कूल बॉस्केटबॉल टीम की चीफ कोच
खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिले की डॉक्टर दीपिका अरोड़ा को फिर से शिक्षा विभाग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप है इन्हें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस. जी.एफ.) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे डायरेक्टर एजुकेशन राजस्थान बीकानेर द्वारा राजस्थान अंडर-19 स्कूली छात्रा बास्केटबॉल टीम की चीफ कोच नियुक्त किया गया है। राजस्थान टीम 2 से 6 जनवरी 2026 तक बाड़मेर में आयोजित होने वाली अंडर-19 स्कूल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग ले रही है
ज्ञात हो कि वर्तमान में डॉक्टर दीपिका शिक्षा विभाग में वरिष्ठ पी.टी.आई के पद पर कार्यत है और इन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जिम्मेदारी पांचवीं बार दी जा रही है गौरव का विषय है कि ये गत वर्ष भी अंडर-19 टीम को श्रेष्ठ प्रशिक्षण देकर रजत पदक दिलवा चुकी हैं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टर दीपिका का शानदार रिकार्ड रहा है जो कि विद्यालय के लिए गर्व की बात है ।

