तंग गलियों में पसरा अंधेरा, लाइटें बंद, कचरे के ढेर, नगर परिषद बेखबर रात में अंधेरे से सहमीं महिलाएं

बरसात में बढ़ा खतरा, पार्षद बोले– हजार बार कहा, कोई सुनवाई नहीं

Jul 26, 2025 - 10:36
 0
तंग गलियों में पसरा अंधेरा, लाइटें बंद, कचरे के ढेर, नगर परिषद बेखबर रात में अंधेरे से सहमीं महिलाएं

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  शहर के वार्ड नंबर 9 की तंग गलियां इन दिनों अंधेरे की गिरफ्त में हैं। जसोरिया मोहल्ला, गांधी चौक, हिंगलाज माता मंदिर मार्ग, भेरू वाली स्कूल चौक सहित पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। पुरानी आबादी की इन संकरी गलियों में रात को अंधेरा छा जाता है, जिससे यहां रहने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और स्कूली छात्राओं को डर के साये में घर से बाहर निकलना पड़ता है।
वार्ड पार्षद नारायण दास छगानी  ने बताया कि नगर परिषद और ठेकेदारों को बार-बार लाइटें सुधारने के लिए कहा गया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। "नगर परिषद का जवाब होता है कि नई लाइटें नहीं हैं, पुरानी ही ठीक करेंगे। लेकिन वह भी नहीं हो रही," नारायण दास छगानी ने बताया सिर्फ अंधेरा ही नहीं, गलियों में कचरे के ढेर, समय पर सफाई न होना और खाली भूखंडों में उगी झाड़ियां भी वार्डवासियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। बरसात के मौसम में इन झाड़ियों और घास में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर खासे चिंतित हैं।
लोगों ने कहा कि सफाई नहीं होने से बीमारियां फैल रही हैं। मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर बना हुआ है। गंदगी के कारण गली-मोहल्लों में दुर्गंध फैली रहती है, लेकिन नगर परिषद को इससे कोई सरोकार नहीं।
वार्डवासियों का कहना है कि नगर परिषद का व्यवहार ऐसा है जैसे यह कोई ग्रामीण क्षेत्र हो, न कि जिला मुख्यालय का हिस्सा। अगर जल्दी समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में जाकर अपनी बात रखेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................