श्री सार्वजनिक पुस्तकालय में हुआ सभा का आयोजन

Dec 28, 2025 - 12:13
 0
श्री सार्वजनिक पुस्तकालय में हुआ सभा का आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

कस्बे की सार्वजनिक पुस्तकालय में कार्यकारिणी की सभा का आयोजन अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  सभा में हर वर्ष की भांति श्री सार्वजनिक पुस्तकालय की ओर से होने वाली कुश्ती दंगल इस वर्ष भी 26 जनवरी को आयोजन पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। 
जनवरी माह में पुस्तकालय की नई सदस्यता के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। फरवरी माह में वार्षिक चंदा जमा का प्रस्ताव भी लिया गया। ।खराब सामान की नीलामी बिक्री का प्रस्ताव ,पुस्तकालय के बाहर के हाल में पार्टीशन एवं गोदरेज की अलमारी लगवाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यरत कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया। 
इस दौरान ईश्वर नकडा राम सिंह बाबूजी अमर चावला यादराम बसवाल राजेश तिवारी आनंद आर्य गोविंद साहू सुभाष पटवा असलम खान श्याम बुंदेला ओम प्रकाश शर्मा मुकुट अवस्थी सुभाष रोनपुर आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................