स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मे हुआ 52 यूनिट ब्लड स्टोरेज
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे के कठूमर रोड वसुंधरा ग्राउंड में स्थित इनाया नर्सिंग होम केयर के सौजन्य से इनाया नर्सिंग होम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रुपेंद्र शर्मा,डॉ तारीफ़ ख़ान की देखरेख में जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में युवाओं में उत्साह देखने को मिला 52 यूनिट ब्लड स्टोरेज किया गया।कैम्प में पहली बार 13 रक्त दाता आए इस अवसर पर ख़ुशी ख़ान,साजिद ख़ान,आरिफ ख़ान,इक़बाल ख़ान,समसू,रविन्द्र कुमार,अस्मीन ख़ान,रफीक खेलदार,श्याम खत्री,आर्यन ख़ान,राजेंद्र लोधा,गज्जू,हेमू जाट,गुलशन,भरत गुर्जर,इमरान खेलदार,रज़्ज़ाक़,जावेद,सब्बीर, साहून,प्रवीण शर्मा,विशाल वाल्मीक,सोनू , सूर्यकांत कोशिक, चंद्रकांत कोशिक सहित ब्लड बैंक टीम उपस्थित रहे।


