ट्रेन हादसे में 20 बकरियों की मौत, 3 घायल,चरवाहे के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Dec 29, 2025 - 12:52
Dec 29, 2025 - 13:41
 0
ट्रेन हादसे में 20 बकरियों की मौत, 3 घायल,चरवाहे के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोविन्दगढ़, (अलवर) अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ रेलवे पुलिया नंबर LHS 68 के पास प्रयागराज एक्सप्रेस की चपेट में आने से 20 बकरियों की कटकर मौत हो गई, जबकि 3 बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 10:57 बजे हुआ। उस समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। चरवाहा महेंद्र सैनी बनखंडी मंदिर के पास मैदान में अपनी बकरियां चरा रहा था। लो विजिबिलिटी के कारण बकरियां चरते-चरते अचानक रेलवे लाइन पर चढ़ गईं। इसी दौरान तेज रफ्तार प्रयागराज एक्सप्रेस वहां से गुजरी और देखते ही देखते मासूम बेजुबान उसकी चपेट में आ गए।

पीड़ित चरवाहे महेंद्र सैनी ने  बताया कि ये बकरियां ही उसके परिवार के जीवनयापन का एकमात्र जरिया थीं। इन्हीं को बेचकर और इनका दूध बेचकर वह अपनी रोजी-रोटी चलाता था। कोहरे के कारण उसे ट्रेन आने का आभास नहीं हुआ और उसकी आंखों के सामने ही उसकी पूरी जमा-पूंजी खत्म हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................