बालविकास परिजना अंतर्गत आठवां पोषण मेले का हुआ आयोजन

Oct 15, 2025 - 12:38
 0
बालविकास परिजना अंतर्गत आठवां पोषण मेले का हुआ आयोजन

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा)रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावडा़ के बस स्टैंड के समीप स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर आठवां पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं और नन्हें बच्चों की माताओं के लिए पोषण सामग्री की प्रदर्शिनी लाई गई ।
रामगढ़ ब्लॉक सीडीपीओ नीलीमा पाठक द्वारा मौजूद गर्भवती व लाभार्थी महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बंधी जानकारी दी गई । साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई और सात माह के बच्चों का अन्न प्रासन्न सीडीपीओ नीलीमा पाठक द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर ब्लाक कार्डिनेटर कविता द्वारा समस्त समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पोषण सम्बंधी जागरूकता रैली निकाली गई। मेले में मंच संचालन सेक्टर अलावडा़ प्रभारी महिला पर्वेक्षक किरण शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरजीत कौर,मंजीत कौर,सुनीता जैन,गीता शर्मा, लक्ष्मी शर्मा,शशी  खटीक सहित लाभार्थी महिलाएं मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................