राष्ट्रीय संत श्री बाल मुरारी बापू के सानिध्य में गुरु पूर्णिमां महोत्सव महवा में चार दिवसीय प्रवचन
हनुमानजी के लंका दहन एवं सुंदरकांड के संदर्भ की कथा सुनाई
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालयके गोपीनाथ जी के मंदिर के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संत बाल मुरारी बापू के सानिध्य में गुरु पूर्णिमां महोत्सव के उपलक्ष में महवा मेंचार दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के तहत बुधवार को संत बाल मुरारी बापू द्वारा उपस्थित हजारों श्रद्धालु श्रोताओं को हनुमानजी के लंका दहन एवं सुंदरकांड के संदर्भ की कथा सुनाई|
कथा में उन्होंने बताया कि सुंदरकांड रामायण का सबसे सुंदर प्रसंग का कांड है जिसमें रामायण के माध्यम से सुंदरकांड की महिमा का वर्णन करते के साथ भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा होने के चलते हनुमान जी राम जी के आज्ञा अनुसार सेवक के रूप में काम करते हैं सुंदरकांड भक्ति भाव से करने से प्रत्येक व्यक्ति के पापो का नाश होता है वही मनुष्य को मन की शांति के साथ भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा उमड़ती है
इस अवसरविष्णु सामरिया,हरिशंकर खंडेलवाल,महेशमाठा,हरिओम,संतोष टोड़वाल,प्रहलाद बंसल, देव प्रकाश मानिक, रघुवर खंडेलवाल, गोपुत्र अवधेश अवस्थी, विजय सिंह चौहान, सहित महुवा,मंडावर, दौसा, बयाना , भरतपुर मेहंदीपुर बालाजी सहित दर्जनों जगह से आए हुए हजारों भक्त उपस्थित रहे

