खैरथल जिलेवासियों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी लाइसेंस एवं वाहन पंजीयन सहित परिवहन विभाग की सेवाएं
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खैरथल-तिजारा में जिला परिवहन कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। विभागीय निर्देशों की पालना में जिला परिवहन कार्यालय, खैरथल-तिजारा का विधिवत संचालन 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है।
नवीन जिला परिवहन कार्यालय के संचालन से जिले के नागरिकों को परिवहन विभाग से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन सहित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुगम एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे परिवहन संबंधी कार्यों के लिए जिलेवासियों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा स्थानीय स्तर पर सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
जिला परिवहन कार्यालय का पता:
शिवपुरम कॉलोनी, ग्रीनलैण्ड होटल के पीछे, ईस्माइलपुर रोड, खैरथल, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान), पिन कोड-301404।
नवीन जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से आमजन को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाएं समयबद्ध, सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। जिला परिवहन कार्यालय, खैरथल-तिजारा का क्षेत्राधिकार खैरथल, किशनगढ़बास, हरसौली एवं मुण्डावर तहसील रहेगा।

