नौंह में अवैध निर्माण पर बीडीए की कार्यवाही

Feb 26, 2026 - 19:55
 0
नौंह में अवैध निर्माण पर बीडीए की कार्यवाही
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बीडीए द्वारा ग्राम नौंह में अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध कार्यवाही कर 1.04 हैक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। 
भरतपुर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा प्राधिकरण के पैरा फैरी क्षेत्र अधीन ग्राम नौंह स्थित आराजी खसरा नम्बर 2623, 2624, 2625 व 2628 में किये जा रहे नवीन अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम नौंह में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से की जा रही प्लांटिंग में 1.04 हैक्टेयर भूमि पर से लगभग 10 भूखण्डों को ध्वस्त कराया गया। मौके पर अतिक्रमियों को नियमानुसार भू-उपयोग सपरिवर्तन करा लेआउट अनुमोदित्त कराने बाबत समझाईश की गई।
प्राधिकरण की नियत कार्य योजना अनुसार इस प्रकार के अन्य अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। मौके पर तहसीलदार भरतपुर विकास प्राधिकरण, भू.अभि. निरीक्षक तथा पटवारीयान द्वारा मौके पर मौजूद रहकर अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है