मानवता का संदेश खुशखेड़ा में 100 यूनिट रक्त संग्रह, वेलकेयर ऑयल टूल प्रा. लि. की बड़ी पहल

Dec 2, 2025 - 14:55
 0
मानवता का संदेश खुशखेड़ा में 100 यूनिट रक्त संग्रह, वेलकेयर ऑयल टूल प्रा. लि. की बड़ी पहल

मुंडावर (देवराज मीणा) भिवाड़ी क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को नया आयाम देते हुए वेलकेयर ऑयल टूल प्राइवेट लिमिटेड खुशखेड़ा एवं एचडीएफसी बैंक भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। समाज सेवा के इस महत्वपूर्ण अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत आधार प्रदान करेगा। शिविर में रक्त संग्रहण का दायित्व एसएस हॉस्पिटल ब्लड सेंटर भिवाड़ी की विशेषज्ञ टीम ने निभाया, जिसमें डॉ. सीताराम के नेतृत्व में चिकित्सा स्टाफ ने सभी रक्तदाताओं का परीक्षण एवं रक्त संग्रहण अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया। कार्यक्रम में वेल केयर टूल प्रा. लि. के चेयरमैन सुरेंद्र यादव, एचआर अनिल यादव तथा एचडीएफसी बैंक की ओर से देवेंद्र यादव ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को मानवता की सबसे महान सेवा में योगदान देने हेतु धन्यवाद दिया वेलकेयर ऑयल टूल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सुरेंद्र यादव ने बताया कि “रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। रक्त की एक-एक बूंद कई लोगों को नई जिंदगी देती है। हमें समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की निरंतर आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है और आगे भी समाजहित में ऐसे कार्य और गति से जारी रहेंगे।शिविर को संबोधित करते हुए चेयरमैन सुरेंद्र यादव ने न केवल रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार एक बूंद रक्त कई जिंदगियों को बचाती है, उसी प्रकार एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने की क्षमता रखता है। समाज सेवा केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कर्मचारियों एवं युवाओं को संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। प्रकृति एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। शिविर के सफल आयोजन से संस्थान में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में युवाओं ने भी इस पुण्य कार्य में भाग लेने में रुचि दिखाई। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र एवं आभार पत्र प्रदान किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है