बड़ौदामेव में श्रमण संस्कृति शिक्षण शिविर: 7 जून तक बच्चे सीखेंगे नैतिक मूल्य और जैन धर्म के आदर्श

Jun 2, 2026 - 11:55
 0
बड़ौदामेव में श्रमण संस्कृति शिक्षण शिविर: 7 जून तक बच्चे सीखेंगे नैतिक मूल्य और जैन धर्म के आदर्श

अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे स्थित चंदा जैन धर्मशाला में श्री दिगंबर जैन पूजन संघ (संस्थान) अलवर एवं श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026' उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संचालित हो रहा है। शिविर में बच्चों और महिलाओं को जैन धर्म, संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है।

शिविर संयोजक चंदा राम जैन तथा सह संयोजक रविंद्र जैन, निरंज जैन एवं प्रवीण जैन ने बताया कि प्रतिदिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

नमित शास्त्री एवं अनिकेत शास्त्री ने बच्चों को बालबोध-2 तथा महिलाओं को अध्ययन कराया। इस दौरान जैन धर्म के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों की जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 40 बच्चे भाग ले रहे है। सुबह अल्पाहार की व्यवस्था समाजसेवी राकेश जैन की ओर से की गई।

रात्रि को 'जैन धर्म के लिए अच्छा कौन बोलता है' विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि 7 जून तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन अध्ययन, धार्मिक चर्चाएं, प्रतियोगिताएं एवं संस्कार निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जैन समाज के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है