बोड़ा वाले हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा किया पदयात्रा का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
बोड़ा वाले हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति पद यात्रा का आयोजन आज सोमवार को किया गया। यह पदयात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गई । जोकि बांध स्थित बड़ी माता मंदिर तक रवाना हुई। पदयात्रा में भक्त "जय श्री राम" और "बजरंगबली" एवं माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
हनुमान मंदिर से रवाना होकर, पदयात्रा बड़ी माता मंदिर कीओर कस्बे की प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। भक्त उत्साह से भरे हुए और रास्ते में "जय श्री राम" और "बजरंगबली" के नारे लगा रहे थे। पदयात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष भक्त भजन गाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे।
यह पदयात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर माता मंदिर तक पहुंची वहां भक्तों द्वारा माता की पूजा-अर्चना की गई।
पदयात्रा में जैकी खंडेलवाल डालचंद सैनी निरंजन कडेरा गोलू सैनी मदन सैनी मुनीम सैनी लीलाराम सैनी आदि सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

