माता की स्मृति में कराया बांदीकुई रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय का निर्माण
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के बांदीकुई सड़क पर पर स्थित राजस्थान परिवहन निगम के बस स्टैंड पर समाजसेवी वीरेंद्र दाधीच ने अपनी माता श्रीमती प्रभा देवी की पुण्य स्मृति में यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण करा यात्रियों की सेवा में सौंप दिया।
दाधीच ने बताया कि प्रभु श्री राम की असीम कृपा से उनकी माता प्रभा देवी की पुण्य स्मृति में बांदीकुई रोड बस स्टैंड पर एक प्रतीक्षालय का निर्माण करने का सौभाग्य मिला है। इसका सभी ने लोकार्पण किया है। इससे पूर्व प्रतीक्षालय में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बे के सैंकड़ों प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।