बूंदी सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चोरी के मामले में 2 साल से फरार वांछित आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Jun 6, 2026 - 12:09
Jun 6, 2026 - 12:32
 0
बूंदी सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चोरी के मामले में 2 साल से फरार वांछित आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित तथा फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बूंदी सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी के दो साल पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी राकेश बंजारा को प्रांतीय राजधानी जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई कोटामहानिरीक्षक (आईजी) के आदेशों की अनुपालना में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक (वृत्ताधिकारी) अजित मेघवंशी के सुपरविजन में अंजाम दी गई।

गिरफ्तार आरोपी राकेश बंजारा (25 वर्ष) पुत्र  मदनलाल बंजारा निवासी ग्राम कोहनी, डाबी थाना क्षेत्र, जिला बूंदी (राजस्थान) चोरी के मामले में 2 साल से फरार वांछित आरोपी है 

तकनीकी साक्ष्य एवं गोपनीय इनपुट आए काम: वांछित अपराधी की तलाश के लिए सदर थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र और गोपनीय सूचनाओं के माध्यम से आरोपी के जयपुर में छिपे होने का पुख्ता इनपुट प्राप्त हुआ, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने जयपुर में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ एवं आगामी अनुसंधान: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राकेश बंजारा से पुलिस अभिरक्षा में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य संपत्ति संबंधी वारदातों एवं चोरी के मामलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग व खुलासे होने की प्रबल संभावना है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: इस सराहनीय और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली विशेष टीम में सदर थानाधिकारी भंवर सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लादुसिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार और कांस्टेबल भवानी शंकर शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी और तकनीकी सूझबूझ की उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है