मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

Jun 6, 2026 - 19:41
 0
मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मकराना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए और 8,300 रुपये की ड्रग बिक्री राशि जब्त की है।
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (परबतसर) भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी (मकराना) विक्की नागपाल के सुपरविजन में मकराना थानाधिकारी व पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। दिनांक 05 जून 2026 को मकराना पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी गुढ़ा निवासी कानाराम सांसी की गतिविधियां अत्यंत संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस टीम ने तत्परता से उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध एमडीएमए और नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ, बिक्री राशि और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग खंगालने के लिए सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कानाराम (उम्र 32 वर्ष), पुत्र समदर राम सांसी, निवासी गुढ़ा (परबतसर) का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी मकराना, गांधीनगर (अजमेर) और परबतसर थानों में एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ किससे खरीदकर लाया था और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। मामले का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी बडू, अजय सिंह द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (पुलिस निरीक्षक), हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुखदेव, नंदराम, रामेश्वर और रमेश शामिल रहे, जिनका इस कार्रवाई में सराहनीय व सामूहिक योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................