जयपुर एयरपोर्ट पर हज यात्रियों की पहली फ्लाइट का भव्य स्वागत, 428 हाजी लौटे स्वदेश

Jun 7, 2026 - 10:33
 0
जयपुर एयरपोर्ट पर हज यात्रियों की पहली फ्लाइट का भव्य स्वागत, 428 हाजी लौटे स्वदेश

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। हज का मुकद्दर सफर मुकम्मल कर राजस्थान के हज यात्रियों का वतन लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हज यात्रियों को लेकर आने वाली इस सीजन की पहली फ्लाइट शुक्रवार रात्रि को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंची। निर्धारित समय से लगभग दो घंटे के विलंब के बाद फ्लाइट ने रात 10:30 बजे जयपुर की सरजमीं पर लैंड किया, जहां हाजियों का इस्तकबाल करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हज कमेटी के जिला संयोजक हाजी शेख मोईनुद्दीन अशरफी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहली फ्लाइट में कुल 428 हाजी सवार थे। जैसे ही हाजी एयरपोर्ट से बाहर आए, वहां मौजूद उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूलों के हार पहनाकर और गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपनों को देखकर कई हाजियों और उनके परिजनों की आंखें खुशी से छलक आईं। ​हज यात्रियों की सहूलियत और मार्गदर्शन के लिए एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर पूर्व हज कमेटी सदस्य अब्दुल हकीम खान, वसीम खान तथा मइनुद्दीन शेख उपस्थित रहे। ​उल्लेखनीय है कि अब्दुल हकीम खान, वसीम खान और मइनुद्दीन शेख पिछले कई वर्षों से बिना थके हज यात्रियों की सेवा एवं सहायता के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर अपनी नि:स्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं और हाजियों की खिदमत में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। ​इस पावन मौके पर हाजियों का स्वागत करने और व्यवस्थाएं संभालने के लिए कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अब्दुल ​हमीद मेवाती (पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष), ​जावेद कागज़ी, ​अब्दुल जब्बार, असद अहमद कुरैशी, मोहम्मद इरशाद सहित अन्य मौजूद थे। ​सभी ने हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश की और मुल्क में अमन, चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................