67 लाख की लागत से बने भारतीय सनातन संस्कृति पुनरुत्थान भवन का भव्य लोकार्पण सम्पन्न

Jul 19, 2026 - 19:21
 0
67 लाख की लागत से बने भारतीय सनातन संस्कृति पुनरुत्थान भवन का भव्य लोकार्पण सम्पन्न

अनंत श्री सुखरामजी ट्रस्ट ने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना को समर्पित किया आधुनिक भवन, विद्यालय परिसर में अब तक लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के विद्यालय मैं किए विकास कार्य

बावड़ी (जोधपुर /मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी पंचायत समिति के बिराई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में अनंत श्री सुखरामजी ट्रस्ट द्वारा लगभग 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित भारतीय सनातन संस्कृति पुनरुत्थान भवन का भव्य लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संत सुंदरदास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उपस्थिति  दर्ज कराई। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बिराई क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराई में विज्ञान संकाय प्रारम्भ करने की घोषणा की। इस घोषणा से क्षेत्र के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
आधुनिक शिक्षा का बनेगा संगम- 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन केवल एक भवन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्र चेतना, नैतिक शिक्षा और सामाजिक जागरण का केंद्र बनेगा। यहां भविष्य में योग शिविर, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन, धार्मिक प्रवचन, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति पर व्याख्यान, प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन शिविर, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, युवा प्रेरणा शिविर तथा विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सनातन संस्कृति पुनरुत्थान भवन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी प्रेरणादायक आंतरिक सज्जा है। भवन के विभिन्न कक्षों और दीवारों पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों, वीर योद्धाओं, राष्ट्रनिर्माताओं, संतों, ऋषि-मुनियों और भारतीय संस्कृति के महान प्रतीकों के आकर्षक चित्र लगाए गए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, लेकिन जब समाज भी शिक्षा के लिए आगे आता है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने अनंत श्री सुखरामजी ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन शिक्षा और संस्कार दोनों को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। पाली के सांसद पी. पी. चौधरी, पूर्व सांसद नारायण पंचारियां, जोधपुर शहर विद्यायक अतुल भंसाली, औसिंया विधायक भैराराम सिंयोल, भोपालगढ़ पूर्व विधायक कमसा मेधवाल, पुखराज गर्ग, ट्रस्ट के सीईओं विजय अग्रवाल, संत चरणदास महाराज, जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिह भाटी, मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला, प्रकाश सोनी, पूर्व सरपंच भागुराम सांखला, प्रेमलता प्रजापत सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................