मेघ रिख जयंती पर रावण के चबुतरा मैदान में होगा मेघ महाकुंभ; झांकियां और कलश यात्रा होगी आकर्षण का केंद्र
बावड़ी (जोधपुर /मिश्रीलाल लखारा) मेघरिख शिक्षा एवं कल्याण संस्थान के तत्वाधान मे 16 सितंबर को रावण के चबुतरा मैदान जोधपुर में आयोजित मेघ रिख जयंति को लेकर बाबा रामदेव मंदिर बावड़ी में बैठक आयोजित कि गयी। जिसको संबोधित करते हुए अध्यक्ष कालुराम सोनेल ने कहा कि मेघ ऋषि जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। सभी समाजबंधुओं से उन्होंने जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
संयोजक सोहनलाल लखानी ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से मेघ ऋषि के आदर्शों पर चलने, नशामुक्ति का संकल्प लेने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेघ ऋषि जयंती का आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। मेघ रिख जयंती के पर सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक बेरोजगार युवाओं के स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन, नशा प्रवृत्ति को रोकथाम के उपाय, मेघ बालिकाओं में आत्मनिर्भरता एवं समाज की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोये रखने के लिए विषय विशेषज्ञ व्याख्यान होगे। पूर्व प्रधान बावड़ी अलाराम मेघवाल ने आह्वान किया कि प्रत्येक गांव से जो भी साधन उपलब्ध हो वही लेकर 16 सितंबर को रावण चबूतरे मैदान में आवश्यक रूप से पहुंचकर मेघवाल समाज की एकता को प्रदर्शित करें। इस दौरान ईसाराम बासनी, वेलाराम डांगी, धनाराम परिहार, चेनाराम मेघवाल, हरचंदराम भाटी, खुशालाराम खुमियादा, दोलाराम, गंगाराम, जालाराम, ढगलाराम, हीरालाल, खुमियादा, भंवरलाल, करनाराम, मदनलाल उपस्थित थे


