लोक संगीत संध्या में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग, भपंग वादन और कालबेलिया नृत्य पर झूमे दर्शक

Jul 19, 2026 - 19:23
 0
लोक संगीत संध्या में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग, भपंग वादन और कालबेलिया नृत्य पर झूमे दर्शक

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के माचाडी चौक स्थित पंचायती पुस्तकालय सभागार में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर, पंचायती पुस्तकालय, कला संगम तथा नगर पालिका राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में "लोक संगीत संध्या" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। इसमें जोधपुर से सुरजनाथ द्वारा कालबेलिया नृत्य एवं लोक गायन, अजमेर से राधा द्वारा घूमर, चरी एवं भवाई नृत्य तथा अलवर से मेहमूद खां एवं यूसुफ खां द्वारा भपंग वादन की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दर्शकों का मनोरंजन किया।

 पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम से पूर्व डीएसपी देशराज कुलदीप, पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, वीरेंद्र दाधीच, महंत प्रकाश दास सहित अन्य अतिथियों ने मां शारदे के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया। इस दौरान अतिथियों ने कलाकारों की ओर से दी गयी प्रस्तुतियों की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................