रामगढ़ में विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Jul 19, 2026 - 19:29
 0
रामगढ़ में विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

रामगढ़ (अलवर/अमित भारद्वाज)। श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति एवं श्री श्याम सखा सेवा मंडल, रामगढ़ के तत्वावधान में रविवार को मिलकपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति, अलवर के सहयोग से लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

शिविर में दिल्ली और अलवर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से कंप्यूटर द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों को नजर के चश्मे, आवश्यक दवाइयां और अन्य उपकरण पूरी तरह निशुल्क वितरित किए गए। डॉक्टरों ने मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श भी दिया।

  • गरीबों को राहत देना ही हमारा संकल्प: तनेजा

 समिति के अध्यक्ष जवाहर तनेजा (मामा) ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और असहाय लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाना है, जो बड़े अस्पतालों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। श्याम मंदिर कमेटी द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सेवा शिविर लगाए जाते रहेंगे।

  • भामाशाहों का हुआ सम्मान, ग्रामीणों ने की सराहना

 सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस दौरान समिति की ओर से क्षेत्र के गणमान्य लोगों का बहुमान भी किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन, मदन मुखीजा, शंकर श्रीवास्तव, यूट्यूबर धीरज राणावत, दामोदर शर्मा, शुभम सिंघल, संजय मित्तल, नवल चौधरी, विभोर मित्तल, संदीप सेन, मनोज सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................