श्रीश्री 108श्रीलालदास जी महाराज के जन्मोत्सव पर चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Jul 15, 2025 - 13:46
 0
श्रीश्री 108श्रीलालदास जी महाराज के जन्मोत्सव पर चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

नौगावा (छगन चेतीवाल) नौगावा तहसील के गाँव शेरपुर स्थित मंदिर पर श्रीश्री 108 श्री बाबालालदास जी महाराज के 485वें जन्मोत्सव पर विशाल मेले एंव निशुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर  एवं रक्तदान शिविर का आयोजन  मंदिर परिसर मे किया गया। शेरपुर मंदिर समिति शेरपुर के अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया कि बाबा लालदास महाराज के 485वें जन्मोत्सव पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों मे माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आज रात 12 बजे 31 किलो का केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा संगीत पार्टी के द्वारा विशाल जागरण किया के साथ भक्तो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

रोटेरी क्लब अलवर के नरेश गोयल ने बताया की शेरपुर मंदिर परिसर मे मंदिर समिति के सहयोग से विशाल निशुल्क बहुउद्देशिय चिकित्सा कैम्प एवं रक्तदान शिविर का आयोजन मंदिर परिसर मे प्रातः 9 से 2 बजे तक किया गया। कैम्प मे अलवर एवं जयपुर के न्यूरो फिजिशियन, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, फेफड़े एवं श्वशन रोग सम्बंधित डॉक्टरो ने अपनी सेवाएं दी। 1200 से अधिक मरीजों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।सभी मरीजों को दवाईयां निशुल्क वितरित की गई। कृषि महाविद्यालय की दो छात्राओं सहित 54 रक्तदाताओ ने शिविर मे रक्तदान किया सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया इस दौरान रोटेरी क्लब अध्यक्ष बबीता खंडेलवाल, डॉ भूपेंद्र गुप्ता, डॉ अमित, डॉ सुनील गर्ग राजेश सिंघल, मनोज जैन, बन्नू जांगिड़, कैलाश शर्मा, तेजसिंह चौधरी, नेमीचंद जांगिड़, धर्म गुर्जर, तेजी मीणा, निर्मल जांगिड़ हितेश भारद्वाज ऋतुराज गुर्जर सहित अन्य धर्म प्रेमी  मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................