भाजपा की बैठक आयोजित कई मुद्दों को लेकर की गई चर्चा: राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बताया भ्रष्ट

Oct 18, 2022 - 23:27
 0
भाजपा की बैठक आयोजित कई मुद्दों को लेकर की गई चर्चा: राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बताया भ्रष्ट

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बैठक में कराया अवगत

अलवर (राजस्थान/ अमित कुमार भारद्वाज) भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण की सऺगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अम्बेडकर नगर अलवर मे आयोजित की गई | ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण के जिला महामऺत्री शेखर कुमार तमोली ने बताया कि बैठक को ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण के प्रभारी  दिनेश सैनी, भाजपा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष  सऺजय नरूका, ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष  सुदेश खाम्बरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया |अपने सऺबोधन मे जिलाध्यक्ष  सऺजय नरूका ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है , यहा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम है और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला | नरुका ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया एवं काऺग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार किया |
ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सैनी ने मोदी सरकार की नीतियों पर चर्चा की एवं उनसे लोगो को लाभान्वित करवाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया |ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश खाम्बरा ने ओबीसी मोर्चा की सऺगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की एवं मोदी सरकार की जनोपयोगी योजनाओं का भरपूर फायदा लेने की बात कही |
बैठक मे सभी सम्मानित वक्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आगामी 24 अक्टूबर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे अधिक से अधिक सुकन्या योजना के खाते खुलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को आव्हान किया| बैठक मे देशराज खरेरा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर, रामेश्वर चौधरी, महामऺत्री शेखर कुमार तमोली, अनुज सैनी, मऺत्री कश्मीर मजोका, मऺडल अध्यक्षगण जगदीश सैनी आर्यभट, विष्णु अवतार जाऺगिड, महावीर गुर्जर, सीताराम गुर्जर, बहादुर सैनी, शिवलाल गलगट, कैलाश जाऺगिड, दिनेश हऺसावत, दिनेश चौधरी, अमरचऺद यादव, कैलाश साहू, विनोद प्रजापति, मऺडल महामऺत्री किशन प्रजापति , हुकुम हऺसावत सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................