महुवा में पुलिस का जनसंवाद, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था पर डीएसपी अनूप सिंह ने दिया सख्त संदेश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा पुलिस महानिरीक्षक के आदेशों की पालना में रविवार को पुलिस थाना महुवा मैं सर्किल स्तरीय जनसंवाद एवं जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी (डीएसपी) अनूप सिंह ने की। बैठक में महुवा सर्किल के सभी थाना प्रभारियों, सीएलजी सदस्यों एवं महिला सुरक्षा सखियों सहित गणमान्य नागरिकको ने भाग लिया।
बैठक के दौरान डीएसपी अनूप सिंह ने महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस-जन सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बदलते समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
इस दौरान उपस्थित लोगों को राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता, पुलिस की ऑनलाइन सेवाओं, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों एवं नागरिक सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
डीएसपी ने सीएलजी सदस्यों और महिला सुरक्षा सखियों से क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।
बैठक में महुवा थाना अधिकारी महेंद्र यादव, मंडावर थाना अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, बालाहेडी थाना अधिकारी ,सलेमपुर थाना अधिकारी संत चरण सिंह ,सहित महुआ सर्किल के सभी थानो सीएलजी सदस्य महिला सुरक्षा सखी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसमस्याओं तथा पुलिस की जनहितकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।


