धनारी खुर्द के भक्ति धाम रामद्वारा में संत भक्तिराम महाराज की वार्षिक बरसी महोत्सव का शुभारंभ

Jul 13, 2026 - 18:25
 0
धनारी खुर्द के भक्ति धाम रामद्वारा में संत भक्तिराम महाराज की वार्षिक बरसी महोत्सव का शुभारंभ

बावड़ी (जोधपुर /मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी उपखंड क्षेत्र के धनारी खुर्द गांव के कृष्ण नगर स्थित भक्ति धाम रामद्वारा में दिवंगत संत भक्तिराम महाराज की वार्षिक बरसी महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में अखंड रामनाम जप, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और मानव सेवा का संदेश दिया जा रहा है।
आश्रम के महंत चेतन राम महाराज एवं संत उकारदास महाराज ने बताया कि बरसी महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न आश्रमों के संत-महंत शामिल होकर अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। सतगुरु कबीर आश्रम, सोयला के महंत माधव दास महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि किसी वस्तु का मूल्य उसके आकार या स्वरूप से नहीं, बल्कि उसकी उपयोगिता से होता है। यदि मनुष्य केवल अपने लिए जीता है तो समाज की दृष्टि में उसके जीवन का विशेष महत्व नहीं रह जाता, लेकिन जो दूसरों के हित में जीवन समर्पित करता है, वही वास्तव में समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि यदि हमारा जीवन आम के वृक्ष की भांति मधुर फल देने वाला होगा तो समाज का प्रत्येक व्यक्ति उसकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा, जब तक मनुष्य परोपकार और परमार्थ के कार्यों में संलग्न रहता है, तब तक उसकी प्रतिष्ठा और उपयोगिता बनी रहती है। 
महंतों ने बताया कि इस भव्य बरसी महोत्सव में राजस्थान के अलावा बेंगलुरु, गुजरात, महाराष्ट्र, पुणे सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में साफ-सफाई, आकर्षक सजावट तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है