दोस्तों के साथ घूमने गया युवक बांध मे डूबा पुलिस गोताखोर टीम तलाश मे जुटी

Jul 21, 2026 - 19:21
 0
दोस्तों के साथ घूमने गया युवक बांध मे डूबा पुलिस गोताखोर टीम तलाश मे जुटी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर  जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिलीसेढ़ बांध क्षेत्र में सोमवार शाम एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा एक युवक पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आने से डूब गया।
​किनारे पर बैठा था युवक, नहाकर लौटे दोस्तों के उड़े होश
​मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ सिलीसेढ़ झील और बांध के निचले हिस्से में घूमने गया था। वहां पहुंचकर उसके अन्य साथी पानी में नहाने उतर गए, जबकि वह युवक खुद बाहर सूखी जगह पर बैठा रहा।
​कुछ देर बाद जब दोस्त पानी से बाहर निकलकर वापस आए, तो वहां किनारे पर बैठा साथी गायब मिला। वहां केवल उसके कपड़े और सामान पड़ा हुआ था। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला, तो साथी घबरा गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।
​गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
​घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है