संसदीय क्षेत्र के गो सांसद केदार नाथ शर्मा एक दिवसीय गो संसद सत्र में शामिल होंगे मुंबई
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में तृतीय एक दिवसीय गौ संसद् का पावन आयोजन आगामी 3 अगस्त स्थान: 2, 3 कोरा केंद्र मैदान, बोरीवली, पश्चिम मुंबई समय: दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया जा रहा है ।
इस आयोजन में लक्ष्मणगढ़ तहसील संसदीय क्षेत्र के गो सांसद केदार नाथ शर्मा एक दिवसीय गो संसद सत्र में शामिल होंगे। इस पावन गौ संसद् का उद्देश्य देशभर में गोसेवा के कार्यों की समन्वित समीक्षा, गौवंश संरक्षण की नीतियों पर मंथन,रामा गोधाम निर्माण पर चर्चा एवं राष्ट्र को गौधर्म आधारित सामाजिक दिशा प्रदान करना है।
आज वैज्ञानिकता एवं प्रमाणिकता के आधार पर मानव हितार्थ देश का रामा गोवंश क्यों प्रताडित है डण्डे खाने को क्यों मजबूर है अंग प्रत्यांग विदीर्ण कराने के लिए क्यों मजबूर है। कत्ल खाने जाने के लिए क्यों मजबूर हैं । देश की संसद को इन बातो का शायद मालूम नहीं है । देश की राजनीतिक संसद को गोवंश के वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी देने के लिए इस तृतीय गो संसद का आयोजन बम्बई में किया जा रहा है । जिसमें देश भर के गो सांसद एवं गो विधायक शामिल होंगे ।


