बिजली के तार में शॉर्टसर्किट से खेत में लगी आग: खेत में कटी गेहूं की फसल जली कोई जनहानि नहीं

Apr 1, 2025 - 20:09
 0
बिजली के तार में शॉर्टसर्किट से खेत में लगी आग: खेत में कटी गेहूं की फसल जली कोई जनहानि नहीं

गुरला :- नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला क्षेत्र के केलाशपुरी में किसान राजु त्रिपाठी गणपत त्रिपाठी  के खेत में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। खेत के ऊपर से गुजर रही थ्री फेस सप्लाई लाइन में हवा के कारण विस्फोट हुआ। 
जानकारी के अनुसार चिंगारियां खेत में रखी कटी हुई गेहूं की फसल पर गिरीं। आग तेजी से फैली खेत पर रखी कटीं फसल को अपनी चपेट में ले लिया।  आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तत्काल सूझबूझ दिखाई। उन्होंने जलती फसल के पास रखी अन्य फसल को दूसरे खेत में शिफ्ट कर दिया। इससे बड़ा नुकसान टल गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी  विद्युत सप्लाई को तुरंत बंद किया। ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक किसान राजु त्रिपाठी बालु लाल त्रिपाठी के खेत पर खडी फसल चलने काफी नुकसान हो चुका था। पड़ोसी किसानों की सतर्कता से आसपास के खेतों में आग फैलने से बच गई।

  • बद्रीलाल माली 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................