राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा महुआ के अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो पेंशनर्स ने उपखंड अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम को राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा महुआ के अध्यक्ष अरविंद पालीवाल के नेतृत्व में सैकड़ो पेंशनर्स ने जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा ।
राजस्थान पेंशनर्स समाज शाखा महुवा के अध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने बताया कि राजस्थान पेंशनर्स संगठन के दिशा निर्देशानुसार सोमवार को प्रदेशव्यापी आवाहन के मद्देनजर अध्यक्ष अरविंद कुमार पालीवाल के नेतृत्व में राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा, महुवा जिला दौसा द्वारा उपखंड अधिकारी महुवा मनीषा रेशम को "केंद्र सरकार द्वारा एक अध्यादेश के माध्यम से संशोधन करते हुए पेंशनर हित के लिए न्यायालय जाने से रोक तथा 8वें वेतन में पेंशनर्स को दो भागों में विभाजन करनेका निर्णय लिए जाने के विरूद्ध " माननीय प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार नई दिल्ली के नाम समस्त पेंशनर समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया,
इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर समाज महुवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष अरविंद पालीवाल सहित सदस्यों मोहन तिवाड़ी, ताराचंद शर्मा, गिरधारी गुप्ता, रामगोपाल शर्मा, प्रभूदयाल शर्मा, पूरनचंद लखपति, दीनदयाल शर्मा, प्रेमराज शर्मा, मोहन शर्मा,सुरेश शर्मा, अशोक जैन, रामजी लाल मीना, अमरसिंह, मोहन धनेटबाल, संतोष गुप्ता, महेंद्र शांडिल्य, प्यारेलाल सैनी, महेश बंसल, श्रीपाल जैन, राजेंद्र मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ो पेंशनर्स उपस्थित रहे।


