महुवा के श्री बिहारी जी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव: हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी, गूंजे भगवान के जयकारे
महुवा / अवधेश अवस्थी
महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित तहसील रोड पर स्थित प्राचीन श्री बिहारी जी के मंदिर में रविवार को श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ विशाल अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। श्री बिहारी जी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्री बिहारी जी के अलौकिक दर्शन कर महाप्रसाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, पंगत में बैठकर पाई प्रसादी अन्नकूट महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बिहारी जी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में सजी पंगत में बैठकर सामूहिक रूप से अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। इसके साथ ही कई भक्तों ने अपने घरों के लिए भी प्रसादी ससम्मान प्राप्त की।
समिति के पदाधिकारियों का रहा विशेष योगदान श्री बिहारी जी सेवा समिति के अध्यक्ष परमवीर सिंह तंवर ने इस अवसर पर बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति इस भव्य आयोजन के दौरान सचिन पाराशर, मदन योगी, रविकांत तिवाड़ी, अजय पाराशर, रवि सैनी, युधिष्ठिर तंवर, सूर्य प्रताप सिंह, नमो नारायण, कुणाल सैनी, देबू सैनी, दक्ष अग्रवाल, छगन योगी और गौ पुत्र अवधेश अवस्थी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अपना सहयोग दिया।

