गेस्ट फैकेल्टी विद्या संबल योजना अंतर्गत पात्र व्यक्ति करे 31 जुलाई तकआवेदन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में संचालित विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावास में आवासीय कक्षा 9 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को कठिन विषय गणित विज्ञान एवं अंग्रेजी की कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विद्या संबल योजना अंतर्गत पात्रधारी विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्ति सेवा निवृत कार्मिक निजी अभ्यर्थी गेस्ट फैकेल्टी पूर्ण अस्थाई के रूप में शैक्षणिक क्षेत्र 20 26- 27 हेतु निर्धारित प्रारूप में 31 जुलाई 20 26 तक संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन दस्तावेज एवं शपथ पत्र कर सकते हैं। जानकारी जिला कार्यालय ब्लॉक कार्यालय विभाग के राजकीय छात्रावासों से सूची प्राप्त की जा सकती है।


