स्कूली क्षेत्र में तंबाकू बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार, बीड़ी व गुटखा जब्त

Aug 13, 2026 - 17:58
 0
स्कूली क्षेत्र में तंबाकू बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार, बीड़ी व गुटखा जब्त

कामां  (डीग) स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले एवं धूम्रपान पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने मूसेपुर गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास कार्रवाई करते हुए धूम्रपान सामग्री बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में बीड़ी और गुटखा बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और स्कूल-कॉलेज के आसपास अवैध रूप से तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव मूसेपुर के माध्यमिक विद्यालय के पास दबिश दी।

जांच के दौरान स्कूल के समीप दुकान चला रहे अससर पुत्र अब्दुल्ला मेव को प्रतिबंधित दूरी में बीड़ी, गुटखा और तंबाकू सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से मार्का 502 बीड़ी के 2 पुड़े, 8 खुले बीड़ी बंडल (कुल 48 बीड़ी बंडल) और 75 पाउच जयंती गुटका-सुपारी को जब्त कर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि युवाओं और छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है