तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद 87 उम्मीदवार मैदान में, वार्ड 22 से शिल्पा कुमावत निर्विरोध निर्वाचित

Sep 3, 2026 - 17:51
 0
तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद 87 उम्मीदवार मैदान में, वार्ड 22 से शिल्पा कुमावत निर्विरोध निर्वाचित

तखतगढ़ (बरकत खान) नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद चुनावी मैदान में बचे 91 उम्मीदवारों में से बुधवार एवं गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक हुई नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब कुल 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष रहे हैं।

नाम वापसी के बाद तखतगढ़ नगरपालिका के चुनावी मुकाबले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 23 तथा भारतीय जनता पार्टी के 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा विभिन्न वार्डों से निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • वार्ड 22 में रोचक स्थिति, शिल्पा कुमावत निर्विरोध निर्वाचित

नाम वापसी के दौरान वार्ड संख्या 22 में कांग्रेस एवं भाजपा सहित एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद चुनावी मैदान में एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पा कुमावत ही शेष रह गईं।

नाम वापसी का निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे समाप्त होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शिल्पा कुमावत को वार्ड संख्या 22 से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नाम वापसी के बाद अब शेष वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है और प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................