कुंडला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Sep 3, 2026 - 17:53
 0
कुंडला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सकट (अलवर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडला में गुरुवार को राजस्थान सरकार की 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण न्यूट्री सीरियल योजना' के तहत 'किसान क्षेत्र दिवस' के रूप में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नेहरू युवा मंडल कुंडला के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस कार्यशाला में ग्रामीण युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि अधिकारियों के समक्ष अपनी कृषि संबंधी समस्याएं प्रमुखता से रखीं और खेती-किसानी में आ रही व्यावहारिक असुविधाओं से अवगत कराया।

कार्यशाला में मौजूद कृषि अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के उपाय बताए। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने खरीफ एवं रबी की फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों, फसलों की सही तरीके से बुवाई, बागवानी, कृत्रिम खेती और कीटनाशकों के संतुलित व सुरक्षित उपयोग के बारे में किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के नोडल प्रशिक्षण अधिकारी मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रशासक राजेश बैरवा, कृषि पर्यवेक्षक खेलनता मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................