हज-2027: राजस्थान के सभी 5919 आवेदकों का हुआ चयन, नागौर से सर्वाधिक 1210 हाजी जाएंगे

Jul 31, 2026 - 17:56
 0
हज-2027: राजस्थान के सभी 5919 आवेदकों का हुआ चयन, नागौर से सर्वाधिक 1210 हाजी जाएंगे

​डिजिटल लॉटरी के बाद राजस्थान का कोटा फाइनल, चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त तक जमा करानी होगी पहली किस्त
​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए आयोजित डिजिटल रैंडम लॉटरी (कुर्रा) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। खुशी की बात यह है कि राजस्थान से आवेदन करने वाले सभी 5,919 आवेदकों का चयन हज यात्रा के लिए हो गया है। राजस्थान के लिए अंतिम कोटा निर्धारित हो जाने के कारण इस बार आवेदन करने वाले सभी पात्र हज यात्रियों को मुबारक सफर पर जाने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मौहम्मद और हज ट्रेनर असद कुरैशी ने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश से मिले 5,919 आवेदनों में 2,959 पुरुष और 2,960 महिला आवेदक शामिल हैं। जयपुर में कुर्रा (लॉटरी) निकाले जाने के समय राजस्थान स्टेट हज कमेटी नागौर के पूर्व जिला संयोजक जनाब शेख हाजी मोइनुद्दीन अशरफी भी मौजूद रहे। पूर्व जिला संयोजक शेख हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेवार पंजीकरण के आंकड़ों में नागौर पूरे राज्य में अव्वल रहा, जहाँ से सबसे अधिक 1,210 यात्रियों का चयन हुआ है। प्रमुख जिलों के आंकड़े नागौर 1210, जयपुर 992, जोधपुर 451, अलवर 372, कोटा 254, बाड़मेर 233, भरतपुर 233, उदयपुर 216, अजमेर 197,  भीलवाड़ा 178, पाली 158, टोंक 145,  बीकानेर 137, सीकर 113, बांसवाड़ा 109,  जैसलमेर 107, चित्तौड़गढ़ 107, चूरू 94,  बारां 83,  सवाई माधोपुर 72,  डूंगरपुर 71, झालावाड़ 61, बूंदी 50, दौसा 42,  हनुमानगढ़ 42, झुंझुनूं 42, करौली 42, जालौर 40, प्रतापगढ़ 32, धौलपुर 28, श्रीगंगानगर 21, सिरोही 16 और राजसमंद 15। श्रेणीवार बात करें तो कुल आवेदनों में 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 800, बिना मेहरम श्रेणी की 24 महिलाएं तथा जनरल श्रेणी के 5,095 आवेदक शामिल हैं।
​असद अहमद कुरैशी ने बताया कि चयनित सभी हज यात्रियों को अपनी पहली किस्त के रूप में 152300 रुपये प्रति यात्री जमा कराने होंगे। यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई, यूनियन बैंक या ऑनलाइन माध्यम से हज कमेटी के अधिकृत खाते में जमा की जा सकती है। पहली किस्त जमा कराने के बाद चालान/रसीद की कॉपी, हज आवेदन पत्र की प्रति और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजस्थान स्टेट हज कमेटी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा भेजनी होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है